Manipur Kuki Leaders Killed:
मणिपुर में हिंसा की घटनाएं जारी है. इसी क्रम कांगपोकपी जिले में बुधवार को किए गए एक हमले में तीन लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा दो लोगों की हालत (Manipur Kuki Leaders Killed) गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि, अज्ञात हथियारबंद उग्रवादियों ने जिले के पहाड़ी इलाके में स्थित टाइगर रोड पर दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
तीन चर्च नेताओं की मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, यह घटना बुधवार (13 मई 2026) सुबह क़रीब 10 बजे इंफाल-तामेंगलोंग राजमार्ग पर कोटलेन और कोटज़िम गांवों के बीच हुई है. संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर वहां से गुज़र रहे वाहनों पर हमला किया जिसमें तीन चर्च नेताओं की मौत हो गई. इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन के पूर्व महासचिव रेव. डॉ. वी. सितलहौ, रेव. काइगौलुन और पास्टर पाओगौलेन के रूप में हुई है.
कुकी ऑर्गनाइज़ेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट ने क्या कहा?
कुकी ऑर्गनाइज़ेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट ने एक लिखित बयान जारी कर इस हमले की निंदा की है. संगठन ने हमले का आरोप नगा चरमपंथी समूह एनएससीएन-आईएम और ज़ेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट के कैडरों पर लगाया है. अपने बयान में संगठन ने कहा, वरिष्ठ कुकी चर्च नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल पर किया गया यह हमला एनएससीएन-आईएम और ज़ेडयूएफ़ की मिलीभगत है. यह प्रतिनिधिमंडल चुराचांदपुर से कांगपोकपी की एक धार्मिक बैठक में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहा था. लेकिन उनकी हत्या कर दी गई. इस प्रतिनिधिमंडल में थाडू बैपटिस्ट एसोसिएशन और यूनाइटेड बैपटिस्ट काउंसिल के सबसे सीनियर पादरी शामिल थे.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
फ़रवरी महीने से कुकी जनजाति और मणिपुर के तांगखुल नगा जनजाति के लोगों में हिंसक टकराव चल रहा है. इसकी शुरुआत तांगखुल नगा और कुकी-जो जनजाति के कुछ युवकों के बीच कथित तौर पर मारपीट से हुई थी. बाद में हिंसा ने देखते ही देखते कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया. तब से दोनों समुदायों के बीच गनफाइट जारी है. इस हमले से नाराज़ कुकी छात्र संगठन ने बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे से चुराचांदपुर में बेनियादी बंद की घोषणा की है. वहीं थाडो समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों ने चर्च नेताओं की हत्या के विरोध में कांगपोकपी ज़िले के सदर हिल्स में तत्काल पूर्ण बंद का आह्वान किया है.
अन्य ख़बरें जानें-ट
TVK Proves Majority in Assembly: तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा में साबित
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



