TVK Proves Majority in Assembly:
तमिलनाडु में बुधवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में आग्निपरिक्षा पास कर ली है. टीवीके और नए मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय की सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने वोट किया. 234 सदस्यों वाली (TVK Proves Majority in Assembly) विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है.
22 विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया मतदान
पहले मुख्यमंत्री विजय ने प्रस्ताव रखा, फिर सभी दलों के विधायकों ने इस पर अपनी बात रखी. इसके बाद डिवीजन बेंच सिस्टम से वोटिंग हुई. विश्वास मत में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला. 234 सदस्यीय सदन में 22 विधायकों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया. जबकि पांच सदस्य वोटिंग में शामिल नहीं हुए. डीएमके के वॉकआउट करने के बाद सदन में मौजूद सदस्यों में से 22 ने विरोध में वोट किया.
अन्य ख़बरें जानें-
CBSE +2 results Out: सीबीएसई 12वीं के नतीजे में त्रिवेंद्रम सबसे टॉप
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



