Air Canada Express Plane Truck Collide in USA:
अमेरिका के न्यूयॉर्क में बड़ा विमान हादसा सामने आया है। ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक प्लेन ग्राउंड व्हीकल (ट्रक) से टकरा गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। प्लेन में करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। लागुआर्डिया हवाई अड्डे पर जैज एयरलाइंस की फ्लाइट 646 और एक दमकल ट्रक के बीच हुई टक्कर में हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत का भी दावा किया जा रहा है। वहीं घायलों की संख्या 1 दर्जन से अधिक है। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट आने वाली सभी फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई हैं।
Air Canada Express Plane Truck Collide in USA
विमान की टक्कर में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। पोर्ट अथॉरिटी की एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर कैथरीन गार्सिया ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया, एयर कनाडा का विमान 72 यात्रियों और चार क्रू मेंबर्स को लेकर जा रहा था। 41 यात्री और क्रू को अस्पताल ले जाया गया। अब तक 32 लोग अस्पताल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन कुछ लोगों को ‘गंभीर चोटें’ आई हैं. बताया जा रहा है कि, यह विमान आ रहा था लेकिन जब विमान रनवे पर लैंडिंग के बाद रुकने के क्रम में था, तभी उसकी टक्कर न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी पोर्ट अथॉरिटी के एक ट्रक से हो गई. यही अथॉरिटी इस एयरपोर्ट का संचालन करती है।
अन्य ख़बरें जानें-
Faridkot: कोटकपूरा में कर्ज में डूबे दो भाइयों ने ट्रेंन के नीचे कूद़कर की आत्महत्या
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



