Faridkot: कोटकपूरा में कर्ज में डूबे दो भाइयों ने ट्रेंन के नीचे कूद़कर की आत्महत्या

 Kotkapura, Faridkot Suicide: कोटकपूरा में दो भाइयों के ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मरने वालों की पहचान गांव हरीनो…

 Kotkapura, Faridkot Suicide: फरीदकोट के कोटकपूरा में कर्ज में डूबे दो भाइयों ने ट्रेन के नीचे कूदकर की आत्महत्या

 Kotkapura, Faridkot Suicide:

कोटकपूरा में दो भाइयों के ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मरने वालों की पहचान गांव हरीनो के रहने वाले जसकरण सिंह (38) और उसके छोटे भाई जोरा सिंह (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की उनकी आत्महत्या करने का कारण भारी कर्ज में है। इन्होंने गांव ढाब बामनवाला के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या

इस मामले में, GRP पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आठ भाई-बहनों में से दो छोटे भाई आपस में बहुत प्यार से रहते थे। खेती और दूसरे काम मिलकर करते थे। परिवार के पास थोड़ी जमीन होने के बावजूद, वे ठेके पर जमीन लेकर खेती भी करते थे। दोनों भाइयों की शादी एक ही घर में हुई थी। जिससे परिवार में काफी मेलजोल था। लेकिन उन पर चढ़े कर्ज के कारण वे काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने गांव ढाब बामनवाला के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

एक-एक छोटी बेटीयां

सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और GRP पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गांव गुरुद्वारा कमेटी के प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों भाई एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। कर्ज से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार का कर्ज माफ किया जाए। आर्थिक मदद दी जाए, क्योंकि दोनों की एक-एक छोटी बेटीयां हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

London: लंदन में यहूदी कम्युनिटी सर्विस से जुड़ी चार एंबुलेंस को किया आग 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *