Faridkot Thieves Gang:
पंजाब के फरीदकोट पुलिस ने चोरी में शामिल शातिर चोरों के एक बड़े अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया। इसमें उनके कब्जे से चोरी की गई नकदी और हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SSP फरीदकोट ने दी।
आरोपियों की पहचान-
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ आकाश (निवासी फिरोजपुर), निर्मला देवी (निवासी फिरोजपुर), रीटा रानी (निवासी फाजिल्का), पप्पू सिंह उर्फ तोती (निवासी फाजिल्का), सीता रानी (जिला फिरोजपुर) और वीर सिंह उर्फ वीरू (निवासी फिरोजपुर) के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी ने रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों से 02 लाख 20 हजार रुपये और एक चोरी की .32 बोर की रिवॉल्वर बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 07 फरवरी को जैतो स्थित तेल फैक्ट्री से 15 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक रिवॉल्वर .32 बोर और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में जैतो थाने में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मुकदमा नंबर 29 तारीख 07.02.2026 को दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान श्री जोगेश्वर सिंह गोराया एसपी (इन्वेस्टिगेशन) फरीदकोट के मार्गदर्शन और श्री इकबाल सिंह डीएसपी जैतो और श्री अवतार सिंह डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) फरीदकोट की देखरेख में जैतो थाने और सीआईए स्टाफ की विशेष टीमें बनाकर दोषियों की तलाश शुरू की गई।
जिसके दौरान टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल मंगल सिंह उर्फ आकाश (निवासी फिरोजपुर), निर्मला देवी (निवासी फिरोजपुर), रीटा रानी (निवासी फाजिल्का) को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद इसमें शामिल 03 अन्य दोषियों पप्पू सिंह उर्फ तोती (निवासी फाजिल्का), सीता रानी (जिला फिरोजपुर) और वीर सिंह उर्फ वीरू (निवासी फिरोजपुर) को भी 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था.
SSP फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस गैंग में शामिल दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से आगे की पूछताछ की जाएगी। इस दौरान उनसे और भी वारदातों का पता चलने की उम्मीद है।
अन्य ख़बरें जानें-
Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 22-February-2026
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



