Ludhiana Child Sets a Record in India Book Of Records:
लुधियाना के 7 वर्ष 8 माह के होनहार साचियार सिंह ओबरॉय ने हुला-हूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Ludhiana Child Record) में अपना नाम दर्ज कराया है. साचियार ने एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में हुला-हूप घुमाते हुए 63 सीढ़ियां चढ़कर यह खास उपलब्धि हासिल की. इस कीर्तिमान की आधिकारिक पुष्टि 27 नवंबर 2025 को की गई थी.
Ludhiana Child Record, खेलों और शारीरिक गतिविधियों के लिए मिसाल-
1 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से साचियार को मेडल और किट प्रदान की गई. यह उपलब्धि न सिर्फ साचियार की प्रतिभा को दर्शाती है. कम उम्र में बच्चों को खेलों और शारीरिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने वाली एक मिसाल भी पेश करती है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद साचियार सिंह ओबरॉय के परिवार में खुशी का माहौल है.
माता-पिता, परिजन और शुभचिंतक इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं. परिवार का कहना है कि साचियार की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का ही यह परिणाम है, और भविष्य में भी उसे खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा.



