Kapurthala Suicide: कपूरथला में महिला के ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

Kapurthala Suicide: कपूरथला के मोहल्ला लाहौरी गेट में एक महिला से परेशान होकर युवक ने घर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस…

Kapurthala Suicide: कपूरथला में महिला के ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

Kapurthala Suicide:

कपूरथला के मोहल्ला लाहौरी गेट में एक महिला से परेशान होकर युवक ने घर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मदद से उसके परिवार वालों ने उसका शव सिविल अस्पताल कपूरथला के मुर्दाघर में रखवा दिया है। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि एक महिला कथित तौर पर उसे परेशान कर रही थी। उसके खिलाफ केस करने की धमकी दे रही थी। जिसके कारण (Kapurthala Suicide) वह आत्महत्या कर रहा है।

रेप केस दर्ज करने की धमकी

सिटी थाने के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक सूरज नाहर पुत्र नछत्तर नाहर निवासी पटवारियां वाली गली लाहौरी गेट का है। मां ने दर्ज शिकायत में कहा है कि ब्रह्मकुंड कॉलोनी निवासी एक लड़की रितु बाला, जो करीब डेढ़ साल से मेरे बेटे की दोस्त थी। बाद में मेरे बेटे को पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने अपने पति से तलाक भी नहीं लिया है। जिसके बारे में उसने मुझे बताया। बाद में, उक्त महिला ने कथित तौर पर उससे 2 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और पैसे न देने पर उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करने की धमकी भी दे रही थी। इससे तंग आकर मेरे बेटे ने देर रात घर पर पंखे से चादर बांधकर आत्महत्या कर ली।

Kapurthala Suicide-

मेरे बेटे को मरने के लिए मजबूर करने वाले कथित दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। जिस पर सिटी थाने की पुलिस ने ब्रह्मकुंड कॉलोनी निवासी रितु बाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और महिला को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। एएसआई ने बताया कि महिला ने पहले भी लड़के के खिलाफ डीएसपी को शिकायत दी थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Murder: अमृतसर में बुज़ुर्ग महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझी, सास के विरोध पर बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *