Jalandhar Fring: जालंधर में ज्वेलर के घर के बाहर फायरिंग, दो बाइक सवार फरार लोगों में दहशत

Jalandhar Firing: जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी पार्ट-1 में उस समय दहशत फैल गई। जब एक ज्वेलर के घर के बाहर बाइक सवार युवकों…

Jalandhar Fring: जालंधर में ज्वेलर के घर के बाहर फायरिंग, दो बाइक सवार फरार लोगों में दहशत

Jalandhar Firing:

जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी पार्ट-1 में उस समय दहशत फैल गई। जब एक ज्वेलर के घर के बाहर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग (Jalandhar Fring) कर दी। घटना 325 छोटी बारादरी पार्ट-1 स्थित गुरदियाल सिंह कांडा (84) के घर के बाहर हुई। जानकारी के अनुसार पीड़ित गुरदियाल सिंह कंडा जो पेशे से ज्वेलर हैं वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे।

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5 राउंड फायर किए गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि इलाके में भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh Fighting Viral Video: चंडीगढ़ में क्लब के युवती की जमकर पिटाई

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *