Baltej Pannu:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब सरकार के कामकाज को लेकर बड़े बयान दिए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से ED पंजाब में लगातार छापेमारी कर रही है। उससे साफ है कि BJP के पास लोगों के मुद्दों का कोई जवाब नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ED ने PSPCL के CMD बसंत गर्ग को समन भेजा है और संजीव अरोड़ा से जुड़ी एक कंपनी के रिकॉर्ड भी मांगे हैं। बलतेज पन्नू ने दावा किया कि ये कार्रवाई राजनीतिक दबाव बनाने के लिए की जा रही है।
आने वाले दिनों में जाने-माने चेहरे पार्टी में हो सकते हैं शामिल
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से पंजाब में आने वाले गंदे पानी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और सरकार पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य और कृषि की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के सामने इस मामले को लगातार उठा रही है। बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़े और बेदाग चेहरे लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कई और जाने-माने चेहरे भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि “अकाली दल पुनर सुरजीत अब सिर्फ ‘पुनर’ बनकर रह गया है, क्योंकि ‘सुरजीत’ तो पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।”
अन्य ख़बरें जानें-
Jalandhar Fring: जालंधर में ज्वेलर के घर के बाहर फायरिंग
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



