Strait of Hormuz: होर्मुज़ स्ट्रेट को पाप करने की कोशिश करने वाले टैंकर पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने की गोलीबारी

Fire on Tanker in Strait of Hormuz: मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका के युद्ध के बीच ईरान ने आज फिर होर्मुज़ को बंद करने का एलान…

Strait of Hormuz: होर्मुज़ स्ट्रेट को पाप करने की कोशिश करने वाले टैंकर पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने की गोलीबारी

Fire on Tanker in Strait of Hormuz:

मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका के युद्ध के बीच ईरान ने आज फिर होर्मुज़ को बंद करने का एलान किया था. इसके बाद यूके मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) के मुताबिक़ होर्मुज़ स्ट्रेट में एक टैंकर पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने गोलीबारी की सूचना है. घटना ओमान से 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व की बताई जा रही है, हालांकि, इसमें सभी के सुरक्षित होने की ख़बर है.

होर्मुज़ पार करने की कोशिश- गोलीबारी

यूकेएमटीओ ने बताया है, ओमान से 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हुई. चालक दल के सुरक्षित होने की ख़बर है. रॉयटर्स को बताया कि कम से कम दो व्यापारिक जहाजों ने कहा है कि जब वे होर्मुज़ स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तब उन पर गोलीबारी की गई. ईरानी मीडिया में होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने की ख़बरें आने के बाद कई जहाज़ों ने इस समुद्री रास्ते को छोड़कर अपना मार्ग बदल लिया है. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक़ देश की सेना का कहना है कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण फिर से शुरू कर रही है.

अमेरिकी नाकाबंदी

आईआरजीसी के बयान में अमेरिका पर “समुद्री डकैती” का आरोप लगाया गया है, और कहा गया है कि उसकी “तथाकथित नाकेबंदी” समुद्री लूट के बराबर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि होर्मुज़ में ‘अमेरिकी नाकाबंदी’ जारी रहेगी. ईरान ने पहले कहा था कि अगर अमेरिका उसके बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखता है, तो वह होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर देगा.

अन्य ख़बरें जानें-

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *