Nuh: नूंह में मिठाई खाने से 8 बच्चे बीमार, 6 की हालत गंभीर, बच्चों के मूंह से उल्टी और मुंह से झाग 

Nuh: नूंह जिले के गंडूरी गांव में शनिवार सुबह मिठाई खाने के बाद 8 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों में उल्टी, घबराहट और…

Nuh:

नूंह जिले के गंडूरी गांव में शनिवार सुबह मिठाई खाने के बाद 8 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों में उल्टी, घबराहट और मुंह से झाग आने जैसे लक्षण दिखने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन सभी बच्चों को तुरंत मांडीखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें शहीद राजा हसन मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर कर दिया।

मिठाई में मिलावट या खराब होने की आशंका

बीमार बच्चों में सोफेद (16), सोफिया (9), सनोफिया (2), समर (4), सनम (4), सामरिन (2), अजूबा (15) और रूहान (5) शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता असलम शुक्रवार रात बड़कली बाजार से चमचम मिठाई लाए थे, जिसे शनिवार सुबह बच्चों को खिलाया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल 6 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 2 बच्चों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। एक बच्चे की हालत नाजुक है। आशंका जताई जा रही है कि मिठाई में मिलावट या खराब होने के कारण यह घटना हुई हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

अन्य ख़बरें जानें-

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुना गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग 11 के बारे में

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *