Palwal Robbery: पलवल में हथीन-मंडकोला रोड पर दिन-दहाड़े बारात रुकवाकर लुटपात, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Palwal Robbery: पलवल में हथीन-मंडकोला रोड पर दिन-दहाड़े बारात की गाड़ियों को रुकवाकर अवैध हथियारों से लैस लोगों द्वारा फॉयर कर हमला करने व लूटपाट…

Palwal Robbery: पलवल में हथीन-मंडकोला रोड पर दिन-दहाड़े बारात रुकवाकर लुटपात, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Palwal Robbery:

पलवल में हथीन-मंडकोला रोड पर दिन-दहाड़े बारात की गाड़ियों को रुकवाकर अवैध हथियारों से लैस लोगों द्वारा फॉयर कर हमला करने व लूटपाट की वारदात को अंजाम देने केस मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने दुल्हे के पिता की शिकायत के आधार पर तीन नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25-30 युवकों ने रास्ता रोक लूटा

हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि, नूंह के खेड़ाझेरा (सिंगार) गांव निवासी सफात ने दी शिकायत की गई। शिकायत में कहा कि 15 अप्रैल को बेटे राकिम की बारात धौज गांव जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही दूल्हे की फॉर्च्यूनर और थार गाड़ी मंडकोला के निकट पहुंचीं। उस बक्त वहां पहले से ही बलेनो गाड़ी व 8-10 बाइकों पर सवार 25-30 युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उनके दामाद मलाई गांव निवासी राहुल व उसके भाई अलीम के साथ सभी लोग थे। आरोपियों ने लाठी, डंडे, रॉड व सरियों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने दूल्हे के गले से 10 ग्राम सोने की चैन,  गाड़ी में रखा सूटकेस (जिसमें 20 ग्राम सोने की हसली, 20 ग्राम सोने का गुलीबंद और कीमती कपड़े थे) जबरन लूट लिया। हमले में फॉर्च्यूनर के ड्राइवर आसिफ को गंभीर चोटें आईं, जिसे हथीन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में जुटी पुलिस

शिकायत में कहा है कि झगड़ा करने वालों में मलाई गांव निवासी उसका दामाद राहुल था, जिससे उनका पहले ही विवाद चल रहा है। राहुल अपने भाईयों अलीम व साहिर के अलावा 25-30 अन्य लोगों को लेकर पहुंचा और इस वारदात को अंजाम दिया। शिकायत में पीड़ित ने आरोपियों द्वारा हवाई फॉयरिंग करने का भी आरोप लगाया। लेकिन पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई संजय ने मौके का निरीक्षण करने व चश्मदीदों से पूछताछ में गोलीबारी का कोई साक्ष्य या कारतूस का खोल नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में फॉयरिंग की बात संदिग्ध लग रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुना गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग 11 के बारे में

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *