Karnal Murder: करनाल में युवक की चार युवकों ने चाकु से गोदकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार

Karnal Murder: करनाल के रामनगर में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक अंकुश पर 11 बार चाकू से बार किए…

Karnal Murder: करनाल में युवक की चार युवकों ने चाकु से गोदकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार

Karnal Murder:

करनाल के रामनगर में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक अंकुश पर 11 बार चाकू से बार किए गए। गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू। बेटे की हत्या के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मोर्चरी हाउस में रखवाया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुरुवाती जांच में पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से हुए फरार।

13-14 बार चाकु से किया हमला-

मृतक के परिजन रत्न सिंह ने बताया कि भाई के छोटे बेटे अंकुश पर कुछ लोगो ने आते ही हमला बोल दिया। उन्होंने बताया युवकों द्वारा 13-14 बार चाकु से हमला किया गया। उन्होंने कहा हमे सिर्फ इंसाफ चाहि। क़ानून पर हमें पूरा विश्वास है। कानून हमे न्याय जरूर दिलाएगा। 21-22 साल के युवक का परिवार से इस तरह से चले जाने से परिवार काफी दुखी है।

जांच में जुटि पुलिस-

मामले की जानकारी देते हुए रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि देर रात को सूचना मिली थी किसी युवक को 3-4 युवकों द्वारा चाकू मारे। जब वे मौके पर पहुँचे तो तो इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिय। उन्होंने बताया युवक को 11 जगह चोटे है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमे लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Child Death: बारात में नोट उठाते हुए नाले में गिरे बच्चे 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *