Panipat Child Death: बारात में नोट उठाते हुए नाले में गिरे बच्चे की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाये लापरवाही के आरोप, पहले भी कर चुके थे शिकायत

Panipat Child Death: पानीपत के गांव उझा में शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि…

Panipat Child Death: बारात में नोट उठाते हुए नाले में गिरे बच्चे की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाये लापरवाही के आरोप, पहले भी कर चुके थे शिकायत

Panipat Child Death:

पानीपत के गांव उझा में शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान नोट उठाते हुए बच्चा नाले में गिरा, और करंट लग गया। परिजनों ने बताया कि नाले में बिजली की तार टूटकर गिरी थी। परिजनों ने बिजली निगम की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया है।

पिरजनों ने शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। उझा गांव निवासी शेरू ने बताया कि छोटा बेटा समीर 8वीं कक्षा में पढ़ता था। गांव में बारात आई थी। कुछ बाराती रुपए फेंक रहे थे। वहां भगदड़ में बेटा नाले में गिर गया। नाले में पड़ी बिजली की तार से बेटे को करंट लग गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में 3 महीने पहले बिजली विभाग में शिकायत की थी, लेकिन विभाग द्वारा इन नंगी तारों को हटाया नहीं गया। जिसकी वजह से हादसा हुआ अगर बिजली विभाग समय रहते इनको हटाने का काम कर देता तो आज उनका बेटा जिंदा होता।

अन्य ख़बरें जानें-

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲ ਤੋਂ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗੀ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋਈ ਕਾਰ, ਚਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਇੱਕ ਕੁੜੀ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *