Himachal Snowfall and Weather Update Today:
हिमाचल में नए वर्ष का आगाज बर्फबारी के (Himachal Weather Update) साथ हुआ है. बर्फबारी के कारण ठंड में भी तेजी से इजाफा हुआ है. जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में मंगलवार रात से हल्कि हिमपात जारी है. कुकुमसेरी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है. किन्नौर और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिर रही है. शिंकुला दर्रा, बारालाचा और रोहतांग दर्रे पर ताजा हिमपात से ऊंचे इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बर्फबारी के कारण रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.
Himachal Weather Update; जानें कहां-कहां हुई बर्फबारी-
मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को भी पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. 3 और 4 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि 5 एवं 6 को फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं. लाहौल-स्पीति और कुल्लू के अलावा बुधवार को चंबा और किन्नौर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है. सुबह ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर फाहे गिरे, लेकिन दोपहर होते-होते कोकसर और अटल टनल के दोनों छोर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया. इसी बीच, नया साल मनाने पहुंचे पर्यटकों ने भी यहां हिमपात का आनंद लिया. रोहतांग दर्रा पर 12 सेंटीमीटर, शिंकुला में 15, कुंजुम दर्रा में 15, जांस्कर- समदो में 10, बारालाचा में 20 और कोकसर में 5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है. लाहौल घाटी और अटल टनल रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरने से पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ लिया.
ग्राम्फू-रोहतांग पास वाहनों की आवाजाही बंद-
लाहुल-स्पीति में पांच लंबे रूट पर अगले आदेशों तक वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है. गर्मियों के दिनों में ही पर्यटक अब लाहुल के ऊंचे मार्गों से होकर वादियों का दीदार करेंगे. लाहुल-स्पीति पुलिस प्रशासन की जानकारी के अनुसार ग्राम्फू-रोहतांग पास वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है. ग्राम्फू-कोसर एलएमवी वाहनों के लिए खुला रहा। कोकसर-एटीआर नोर्थ पोर्टल-दारचा ओपन रहा. कोहरे के चलते बुधवार को हिमाचल एक्सप्रेस तीन घंटे और वंदे भारत एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनें एक-एक घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची हैं. यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही पैसेंजर ट्रेन भी नंगल से आगे ऊना तक नहीं पहुंच पाई है.
अन्य खबरें जानें-
Jalandhar Accident: जालंधर में तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



