Jalandhar Accident: जालंधर में तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

Jalandhar Accident Car Auto Collision: जालंधर में थाना मकसूदां के अधीन गांव रायपुर अड्डा के समीप कार और ऑटो की टक्कर (Jalandhar Accident) हो गई.…

Jalandhar Accident Car Auto Collision:

जालंधर में थाना मकसूदां के अधीन गांव रायपुर अड्डा के समीप कार और ऑटो की टक्कर (Jalandhar Accident) हो गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. हादसा बुधवार रात के समय हुआ.

Jalandhar Accident;तेज रफ्तार इनोवा ने आटो मारी टक्कर-

जानकारी अनुसार तेज रफ्तार इनोवा कार ने आटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया. हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस तथा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई तथा ए.एस.आई. सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे. फिलहाल मृतकों तथा घायलों की पहचान नहीं हो पाई. वहीं मौके पर थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. भी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे हैं तथा छानबीन जारी है.

अन्य खबरें जानें-
Weather Update Today: नए साल की शुरूआत बारिश के साथः घने कोहरे से थोड़ी राहत, जानिए किन जिलों के लिए विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *