Punjab Weather Update: पंजाब में आज और कल मौसम का येलो अलर्ट जारी, तापमान में भी दर्ज की गिरावट

Punjab Weather Update Today: पंजाब में मंगलवार और बुधवार को मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्के छींटे पड़ने…

Punjab Weather Update: पंजाब में आज और कल मौसम का येलो अलर्ट जारी, तापमान में भी दर्ज की गिरावट

Punjab Weather Update Today:

पंजाब में मंगलवार और बुधवार को मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्के छींटे पड़ने की संभावना है. धूल भरी आंधी भी जारी रहेगी. सोमवार विभिन्न जिलों में धूप भी निकली और साथ में दिन में भी धूल भरी आंधी जारी रही. जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया.

फरीदकोट का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और जिला लुधियाना का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. सूबे का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना जताई है. इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है.

अन्य ख़बरें जानें-

Patiala Viral Video: पटियाला के 22वें फाटक मार्केट में थापर कॉलेज के छात्रों के आपसी झगड़े 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *