Nuh 5 UP Policemen Killed:
नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई। हादसा धुलावर टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर जा रही थी।
ओवरटेक की कोशिश में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सामने चल रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया गया।
तेज रफ्तार और ओवरटेक से हादसा
तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव ने बताया कि मृतक सभी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान हैं। जो जालौन जिले में तैनात थे। मामले की सूचना जालौन के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। तावडू थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। उसमें सवार पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नलहड़ और सिविल अस्पताल भेज दिया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Weather Update: पंजाब में आज और कल मौसम का येलो अलर्ट जारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



