CM Mann Meet President: दागदार नेताओं को BJP की ‘वॉशिंग मशीन’ में साफ करना, लोकतांत्रिक की हत्या- राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले पंजाब के सीएम मान

CM Mann Meeting With President: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के संसदों के पार्टी छोड़ने के बाद सीएम आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पंजाब के सीएम…

CM Mann Meet President: दागदार नेताओं को BJP की 'वॉशिंग मशीन' में साफ करना, लोकतांत्रिक की हत्या- राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले पंजाब के सीएम मान

CM Mann Meeting With President:

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के संसदों के पार्टी छोड़ने के बाद सीएम आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। हांलाकि राष्ट्रपति से सिर्फ सीएम मान ही जाकर मिले। वहीं उनसे पहले पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता भी राष्ट्रपति से मिले।

राष्ट्रपति ने संविधान के अनुसार कार्यवाही का दिया आश्वासन

मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि हमने पार्टी छोड़ चुके सात सांसदों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि जिस भाजपा के पंजाब में दो विधायक हैं। उनके छह सांसद कैसे हो सकते हैं। सीएम मान ने कहा कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुसार कार्यवाही का भी आश्वासन दिया है। इसके अलावा सीएम मान कहा कि, ने असंवैधानिक तरीके से पार्टियों को तोड़ना और ED-CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके, दागदार नेताओं को BJP की ‘वॉशिंग मशीन’ में साफ करना—यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का सीधा उल्लंघन है।

हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ की गंदी चालें कभी कामयाब नहीं होंगी। हमारे विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज़ हैं, और पंजाबी कभी भी विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करते। ‘आपके जनसेवक’ के तौर पर, मैं हर पंजाबी को यह भरोसा दिलाता हूँ कि लोगों के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम अपनी आखिरी साँस तक लड़ेंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

Nuh 5 UP Policemen Killed: नूंह में यूपी के 5 पुलिसकर्मियों की मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *