Himachal Tourists: नई साल मनाने के लिए हिमाचल जानें का सोच रहें है तो कुछ बातें जान लें!

Himachal Bustling with Tourists: हिमाचल सैलानियों से गुलजार हो गया है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर लोग भारी तादाद में हिमाचल पहुंच (Himachal Tourists) रहे…

Himachal Bustling with Tourists:

हिमाचल सैलानियों से गुलजार हो गया है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर लोग भारी तादाद में हिमाचल पहुंच (Himachal Tourists) रहे हैं. शिमला और मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सैलानियों की भीड़ के कारण यहां लगातार ट्रैफिक जाम लग रहा है. कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर शिमला और सोलन में ट्रैफिक जाम के बाद सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए. वीकेंड और न्यू ईयर के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.

शिमला शहर में 54 हजार से अधिक टूरिस्ट व्हीकल की एंट्री –

रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक सप्ताह के दौरान अकेले शिमला शहर में 54 हजार से अधिक टूरिस्ट व्हीकल की एंट्री हुई है. इन वाहनों से ढाई लाख से ज्यादा पर्यटक शिमला, कुफरी, नारकंडा, फागू, शिलारू, मशोबरा और नालदेहरा जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचे है. वहीं मनाली में 9527 वॉल्वो बसें और छोटे टूरिस्ट वाहन मनाली शहर में एंटर हुए. अनुमान के मुताबिक, करीब एक लाख टूरिस्ट मनाली पहुंचे है. वीकेंड और न्यू ईयर के दौरान इस संख्या में भारी इजाफा होने का भी अनुमान है.

Himachal Tourists विंटर कार्निवल का आगाज-

राजधानी शिमला में बुधवार से विंटर कार्निवल का आगाज हो गया है. इसके साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हजारों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंचते हैं. पुलिस का अंदाजा है कि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक शिमला में हर रोज 8 से 10 हजार वाहन पहुंचेंगे. यानी करीब दो से तीन लाख सैलानी सात दिन में शिमला का रुख करेंगें. शहर के होटलों में वीकेंड के लिए 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो गई है. विंटर कार्निवल के चलते और बर्फबारी की आस में बाहरी राज्यों के हजारों सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं. इसके अलावा शहर के होटलों में नए साल के लिए भी कमरों की एडवांस बुकिंग जारी है.

1 बजे के बाद ही लिफ्ट स्थित पार्किंग पैक-

शुक्रवार शाम से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था. वहीं दोपहर 1 बजे के बाद ही लिफ्ट स्थित पार्किंग पैक हो गई थी. होटल एंड रैस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि न्यू ईयर के लिए होटलों में एडवांस में बुकिंग शुरू हो गई है. बर्फबारी होने के बाद बुकिंग में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी. ऐसे में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है.

अन्य खबरें जानें-

Haryana Road Accident: हरियाणा में कोहरे का कहरः रोड़वेज की दो बसों समेंत ट्रक और स्कूल बस में टक्कर, बड़ा हादसा टला

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *