Haryana Road Accident Due To Dense Fog:
भारी ठंड़ के चलते कोहरे और धूंध के से बुरा हाल है. इसके चलते लगातार दुर्घटनाओं (Haryana Road Accident) की सुचनाएं आ रही है. हरियाणा रोडवेज की बस खड़े ट्राले से टकरा गई जिसमें बस को भारी नुकसान हुआ. इसके अलावा जींद में आज सुबह घनी धुंध के कारण दो बसों और तीन ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई. इसमें एक स्कुल बस भी थी. प्रशासन ने लोगों को धुंध में सावधानी से गाड़ी चलाने के निर्देश दिए हैं.
Haryana Road Accident: दो बसों और तीन ट्रकों की आपस में टक्कर-
जींद-कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास दृश्यता बेहद कम होने से दो बसों और तीन ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई. रोडवेज बस और स्कूल बस में सवार सभी यात्री व बच्चे सुरक्षित रहे. हादसे में एक ट्रक चालक के घायल होने की सूचना है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में धुंध इतनी अधिक थी कि दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई थी.
दो ट्रकों की टक्कर, फिर रोड़वेज की बस फिर स्कूल बस-
इसी दौरान कंडेला के पास सड़क पर पहले दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर खड़े हो गए. पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस समय पर ट्रकों को नहीं देख सकी और उनसे टकरा गई. इसी बीच दालमवाला पब्लिक स्कूल की बस भी मौके पर पहुंची.

धुंध और आगे खड़े वाहनों के कारण चालक को स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाया और स्कूल बस सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई. हादसे के समय स्कूल बस में बच्चे सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ और कम गति होने के कारण बड़ा नुकसान नहीं हुआ. सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
पुलिस मौके पर पहुंची-
हादसे में एक ट्रक चालक को चोटें आईं, जिसे आसपास के लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका.
यमुनानगर में खड़े ट्राले से टकराई बस-

यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज की एक बस खड़े ट्राले से टकरा गई जिसमें बस को भारी नुकसान हुआ और चार यात्रियों को भी चोट लगी. घायलों को यमुनानगर सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है. बस चालक ने बताया कि सुबह वह 7:10 पर यमुनानगर बस अड्डा से कैथल के लिए निकले थे. इसी दौरान जब वह औरंगाबाद के पास पहुंचे तो सड़क में खड़े एक ट्राले, जो धुंध की वजह से नहीं दिख सका से उनकी बस टकरा गई.



