Moga Road Accident: पंजाब में कोहरे का कहर: मोगा में घने कोहरे के कारण दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत

Moga Road Accident Due to Dense Fog: मोगा के कोट ई सेखा मंडी के पास ट्राला, दूध का कंटेनर, कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण…

Moga Road Accident

Moga Road Accident Due to Dense Fog:

मोगा के कोट ई सेखा मंडी के पास ट्राला, दूध का कंटेनर, कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस (Moga Road Accident) हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार 3–4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घना कोहरा हादसे की वजह बताया जा रहा है.

Moga Road Accident; 31 दिसंबर तक मौसम को चेतावनी जारी-

शनिवार को अमृतसर व हलवारा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 50 मीटर और पटियाला में 100 मीटर दृश्यता रही. फगवाड़ा में शनिवार को घना कोहरा छाया हुआ है. चारों तरफ केवल धुंध ही धुंध दिखाई दे रही है . विजिबिलिटी 10-15 मीटर है लेकिन धुंधला दिखाई दे रहा है। ठंड भी कड़ाके की पड़ रही है और धुंध का भी पूरा जोर है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर तक मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.

अन्य खबरों जानें-
Panipat Murder: पानीपत में 38 वर्षीय युवक की चाकुओं गोदकर हत्या, परिजनों का कॉलानी के युवकों पर आरोप, सीसीटीवी आया सामने
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *