Himachal Crime News: हिमाचल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म पॉक्सों के तहत मामला दर्ज, आरोपी के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे?

Himachal Crime News: हिमाचल के जिला बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ…

Himachal Crime News: हिमाचल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म पॉक्सों के तहत मामला दर्ज, आरोपी के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे?

Himachal Crime News:

हिमाचल के जिला बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. तलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया. आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में उसके घर के बाहर जमा हो गए. उग्र भीड़ ने उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया. साथ ही घर के दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई. देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

गौशाला में काम करने गई थी मां-

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां घर के पास स्थित गौशाला में काम करने गई थी. इसी दौरान समुदाय विशेष से संबंध रखने वाले 15 वर्षीय किशोर ने गांव की बच्ची को अकेला देखा. उसे बहला-फुसलाकर घर के साथ लगते खेतों की ओर ले गया. बच्ची के दादा की नजर उन पर पड़ गई. दादा को अपनी ओर आता देख नाबालिग मौके से भाग गया. इसके बाद बच्ची ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई. मासूम की आपबीती सुनते ही परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ता और अन्य लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए.

आरोपी नाबालिग को हिरासत में-

लोग आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया. जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने लोगों से बात की और उन्हें समझाया. नाबालिग के परिवार की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.

उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी. पुलिस अगर नाबालिग के घर ना पहुंचती तो गुस्साई भीड़ परिवार या उसे नुकसान पहुंचा सकती थी.

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Accident: जालंधर शहर में रफ्तार के कहर

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *