Jalandhar Accident:
जालंधर शहर में शुक्रवार देर रात एमएस फार्म के पास ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में रिक्शा में बेठी दादी और 10 वर्षीय पोती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा (Jalandhar Acciden) एक गंभीर रूप से घायल है।
कार चालक हिरासत में-
पुलिस ने कार चालक आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिवार ने चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। मृतकों की पहचान शीतल शर्मा और उनकी पोती माही शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरी। आरोप है कि चालक ने उन्हें कुचलते हुए कार आगे बढ़ा दी।
थाना बस्ती बावा खेल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन-
हादसे से गुस्साए स्वजनों ने थाना बस्ती बावा खेल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अन्य ख़बरें जानें-
अमृतसर में सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश



