LPG Cylinder Price Hike: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए देश भर और पंजाब में कितने महगा हुआ सिलेंडर?

LPG Cylinder Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है.…

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए देश भर और पंजाब में कितने महगा हुआ सिलेंडर?

LPG Cylinder Price Hike:

रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है. इंडियन ऑयल के मुताबिक़ रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम शनिवार, 7 मार्च से लागू कर दिए गए हैं. यानि संशोधित दरें आज से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नए दाम अपडेट कर दिए गए हैं. अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है. पंजाब में भी इसका (LPG Cylinder Price Hike) असतर पड़ा है.

जालंधर में दाम 942-

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1883 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये, मुंबई में 1835 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये हो गई है. इसके अलावा मौजूदा समय में अमृतसर में घरेलू गैस सिलेंडर 890 रुपये में मिल रहा था जो अब दाम बढ़ने के बाद करीब 950 रुपये में मिलेगा. वहीं जालंधर में घरेलू सिलेंडर का दाम 882 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है.

LPG Cylinder Price Hike, लुधियाना और पटियाला दाम-

लुधियाना में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 880 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो गया है. वहीं व्यवसायिक सिलेंडर का रेट 1851 रुपये से बढ़कर 1965.50 रुपये हो गया है. पटियाला में पहले रसोई गैस का रेट 862.50 था। अब यह बढ़कर 922.50 रुपये हो गया है.

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Accident: जालंधर शहर में रफ्तार के कहर

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *