Haryana Women Commission Summons Masoom: हरियाणा राज्य महिला आयोग का बादशाह के बाद हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को समन, 18 अप्रैल कार्यालय में पेश होने के निर्देश 

Haryana Women Commission summons Masoom Sharma हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें 18 अप्रैल 2026 को…

Haryana Women Commission Summons Masoom: हरियाणा राज्य महिला आयोग का बादशाह के बाद हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को समन, 18 अप्रैल कार्यालय में पेश होने के निर्देश 

Haryana Women Commission summons Masoom Sharma

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें 18 अप्रैल 2026 को पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने बताया कि, आयोग के अनुसार देहरादून के डीएवी कॉलेज में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद मंच पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जो एक सार्वजनिक व्यक्ति के आचरण के खिलाफ माना जा रहा है। इस पूरे मामले में विवाद बढ़ने के बाद मासूम शर्मा ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आयोग का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है। साथ ही, गायक पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। आयोग ने साफ किया है कि तय तारीख पर पेश होकर अपना पक्ष रखना जरूरी है, नहीं तो आगे कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

अन्य ख़बरें जानें-

Terrible fire in Ajnala: ਪੀਰਾਂ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਅੱਗ ਨੇ ਮਚਾਈ ਤਬਾਹੀ, 2 ਗੱਡੀਆਂ ਸਮੇਤ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਸੁਆਹ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *