Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के कनवानी में भयानक आग: 500 से अधिक झुग्गियां जली, 6 बच्चे लापता 

Ghaziabad Fire: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे अचानक भयानक आग लगने से अफरा-तफरी…

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के कनवानी में भयानक आग: 500 से अधिक झुग्गियां जली, 6 बच्चे लापता 

Ghaziabad Fire:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे अचानक भयानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. इस भयंकर अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते जली. इस आग में करीब छह बच्चों के लापता बताए जा रहे हैं. आग लगने के तुरंत बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक-एक करके फटने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं.

कबाड़ के गोदाम में लगी आग भड़की

आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं. अग्निशमन अभियान में कई घंटे लगने की संभावना है क्योंकि आग बड़े क्षेत्र में फैली है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि यह जानकारी सामने आ रहा है कि कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी. इससे यह झुग्गियों में फैलती चली गई. पुलिस और दमकल की टीमों ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय निवासियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की कोशिश की. डीएम, डीसीपी सिटी एसीपी, सीएफओ, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

सैकड़ों परिवारों के आशियाने उजड़े

इस भीषण अग्निकांड से सैकड़ों परिवारों का आशियाना उजड़ गया है. उनके पास खाने-पीने और रहने का कोई साधन नहीं बचा है. आग से हुए भारी नुकसान का आकलन किया जाएगा. कनवानी गांव में लगी आग के दौरान बड़ी संख्या में निवासी अपने काम पर गए हुए थे. इस दौरान कई परिवारों के छोटे बच्चे झुग्गियों में ही मौजूद थे. अचानक फैली आग की वजह से लोगों को भागने का या सामान व परिवार वालों को बचाने का बहुत कम समय मिला. लोगों ने बताया कि उनके बच्चे आग लगने के बाद से लापता हैं. डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि आग को बुझाया जा चुका है. अभी भी काम चल रहा है. कूलिंग कार्य के बाद कॉम्बिंग की जाएगी.

अन्य ख़बरें जानें-

Parliament Special 2026: संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू: जानिए कौन से बदलावकारी बिल हो रहे पास?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *