JAPAN EARTHQUAKE: 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद तबाही, 13 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

टोक्यो, 29 जुलाई जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है।अब तक…

जापान

टोक्यो, 29 जुलाई

जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है।अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कईं लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

भूकंप का सबसे अधिक असर क्यूशू द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र में देखने को मिला। जहां काशिमा टाउन में बड़े शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे कई लोग मलबे में फंस गए। यत्सुशिरो स्थित एक औद्योगिक संयंत्र की चिमनी गिरने से भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दोनों स्थानों पर राहत दल लगातार बचाव कार्य में जुटा हुआ हैं।

घायल लोगों का असप्ताल में इलाज जारी है।एक अस्पताल में करीब 40 घायल भर्ती हैं, जबकि लगभग 50 अन्य घायलों को कुमामोटो शहर के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भूकंप के कारण आसो कुमामोटो हवाई अड्डे का रनवे एहतियातन बंद कर दिया गया है और उसके दोबारा संचालन को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने खुद स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *