Haryana: रेवाड़ी में पीएचडी स्कॉलर ने ड्राइवर को गोली मारकर लूटी कैबः अपनी गैंग बनाने की थी तैयारी, कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगें?

Haryana PhD Scholar Shot And Robbed Cab Driver: हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली–जयपुर हाईवे पर कैब ड्राइवर को गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात के…

Haryana Rewari

Haryana PhD Scholar Shot And Robbed Cab Driver:

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली–जयपुर हाईवे पर कैब ड्राइवर को गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने आरोपी पीएचडी स्कॉलर देवांशु को गिरफ्तार कर पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी देवांशु एक कुख्यात गैंगस्टर से बदला लेने की भावना में अपनी अलग गैंग तैयार कर रहा था. इसी सिलसिले में हथियारों का जखीरा इकट्ठा कर रहा था.

पिता के एक्सीडेंट का बदला लेने के लिए किया काम-

पुलिस के अनुसार अजमेर निवासी देवांशु जयपुर से एस्ट्रोलॉजी विषय में पीएचडी कर रहा था. उसके पिता पुलिसकर्मी रहे हैं. उन्होंने एक ब्रूटल मर्डर के मामले में एक गैंगस्टर को 10 साल की सजा दिलवाई थी. जिसके चलते उक्त गैंगस्टर ने अपने गुर्गों से देवांशु के पिता का एक्सीडेंट करवा दिया था. पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए देवांशु ने अपराध की राह पकड़ते हुए अपनी गैंग बनाने की योजना तैयार की.

पांच देसी पिस्टल, 250 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन, 22 मैगजीन स्प्रिंग किए बरामद-

जांच में यह भी सामने आया कि देवांशु हथियारों की भारी खेप जुटा रहा था. वह अन्य वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था. 16 दिसंबर को देवांशु और उसके एक साथी ने दिल्ली–जयपुर हाईवे पर कैब ड्राइवर को गोली मारी. फिर कैब लूट ली थी और फरार हो गए थे. रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी देवांशु के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए हैं. इनमें पांच देसी पिस्टल, 250 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन, 22 मैगजीन स्प्रिंग, 6 वॉकी-टॉकी और एक दूरबीन शामिल है. डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने मामले की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और गैंगस्टर से जुड़े अन्य कड़ियों की भी गहनता से जांच कर रही है. इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है.

अन्य खबरें जानें-

Electoral Bond Scheme: सुप्रीम कोर्ट के इलेक्टोरल बॉन्ड रद्द करने के बाद भी तीन गुणा बढ़ा चुनावी चंदा, भाजपा फिर टॉप पर, जानिए किसे कितना मिला?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/RBkChf_ZFS8?si=fVvZyup5zGhMj_hz

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *