Shimla IGMC Doctor Assaulting Patient:
हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी (Shimla IGMC) में एक डॉक्टर पर मरीज से मारपीट के आरोप लगे हैं. घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बेड पर लेटे मरीज पर डॉक्टर लात घुंसे बरसा रहा है. हालांकि, मरीज की तरफ से डॉक्टर को लात मारी गई. मारपीट में मरीज के नाक से खून निकला है. मरीज ने बचाव में लात मारी थी. घटना के बाद मरीज भड़क गए हैं और डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है.
एंडोस्कॉपी करवाने (Shimla IGMC) आया था मरीज-
मरीज के साथ आए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. बताया जा रहा है कि मरीज का नाम अर्जुन बताया जा रहा है जो कि इलाज के लिए अस्पताल आया था. वह शिमला के कुपवी के रहने वाले एक निजी अकादमी में पढ़ाने वाले मरीज के साथ मारपीट की गई है. वह आईजीएमसी में एंडोस्कॉपी करवाने आए थे. परिजनों ने आरोपी डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है.
अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की मामले की जांच-
मरीज एंडोस्कॉपी करवाने आया था तो डॉक्टर ने उन्हें कुछ देर के लिए बेड पर आराम करने के लिए कहा था. इस दौरान जब वह खाली पड़े बेड पर सो रहे तो मास्क पहन कर एक डॉक्टर आया और बदतमीजी करने लगा. इस पर मरीज के तिमारदारों ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें यहां आराम करने के लिए कहा है. परिजनों का आरोप है की डॉक्टर ने तू-तड़ाक कर बात शुरू की, जिसके बाद डॉक्टर मरीज के साथ मारपीट पर उतर गया. आईजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में कौन कितना दोषी है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा. हालांकि, आरोपी ने आपा खोते हुए बदतमीजी की और मारपीट की.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live



