Electoral Bond Scheme/Political Party Donations:
सुप्रीम कोर्ट द्वारा फरवरी 2024 में चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond Scheme) स्कीम को रद्द किया है. लेकिन इसका असर सियासी पार्टियों को मिलने वाले चंदे पर नहीं पड़ा. बॉन्ड स्कीम रद्द होने के एक साल बाद सभी पार्टियों ने 2024-25 में खूब चंदा लिया. 2024-25 में 9 इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कुल 3,811 करोड़ रुपये का दान दिया. जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दिए गए 1,218 करोड़ रुपये की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है. इसका सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिला. भाजपा को 3,112 करोड़ रुपये मिले, जो कुल चंदे का करीब 82 प्रतिशत है.
भाजपा (Electoral Bond Scheme) के पिछली साल से 53% अधिक चंदा-
भाजपा की 2024-25 की कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान पार्टी को 6,088 करोड़ रुपये का चंदा मिला. यह 2023-24 में मिले 3,967 करोड़ रुपये से करीब 53 फीसदी ज्यादा है. यह रिपोर्ट 8 दिसंबर को भाजपा ने सब्मिट की थी, जिसे चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह प्रकाशित की है. भाजपा ने 162 पन्नों की रिपोर्ट सब्मिट की है. जिसमें बताया गया है कि 2024-25 में, चुनावी ट्रस्टों ने भाजपा को 3,744 करोड़ रुपये दान किए. यह कुल मिले चंदे का 61 फीसदी है. बाकी 2,344 करोड़ रुपये दूसरे लोगों ने चंदे में दिए.
कांग्रेस पिछले साल से आधे पर-
कांग्रेस को लगभग 522 करोड़ रुपये प्राप्त मिले. बाकी सभी राजनीतिक दलों को मिलाकर कुल चंदे का करीब 10 प्रतिशत यानी 400 करोड़ रुपये मिले. कांग्रेस को 522.13 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा से करीब 12 गुना कम है. कांग्रेस को यह पिछली साल के मिले 1,129.66 करोड़ के आधे से भी कम है.
चंदा देने वाली प्रमुख कंपनियें के नाम:
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (100 करोड़ रुपये)
रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड (95 करोड़ रुपये)
वेदांता लिमिटेड (67 करोड़ रुपये)
मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (65 करोड़ रुपये)
डेराइव इन्वेस्टमेंट्स (53 करोड़ रुपये)
मॉडर्न रोड मेकर्स प्राइवेट लिमिटेड (52 करोड़ रुपये)
लोटस होमटेक्सटाइल्स लिमिटेड (51 करोड़ रुपये)
सफल गोयल रियल्टी एलएलपी (45 करोड़ रुपये)
आईटीसी लिमिटेड (39 करोड़ रुपये)
ग्लोबल आइवी वेंचर्स एलएलपी (35 करोड़ रुपये)
आईटीसी इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड (33.5 करोड़ रुपये)
हीरो एंटरप्राइजेज पार्टनर वेंचर्स (30 करोड़ रुपये)
मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड (30 करोड़ रुपये)
सुरेश अमृतलाल कोटक (30 करोड़ रुपये)
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (27 करोड़ रुपये)
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/RBkChf_ZFS8?si=fVvZyup5zGhMj_hz



