Gaur Green Avenue Society Fire:
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम की ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग लग गई. सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी. देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिलों के दो अन्य फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि इनका काला धुआं कई किलोमीटर दूर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था. सुबह- सुबह अचानक आग लगने से आनन-फानन में लोग जान बचाने के लिए फ्लैटों से बाहर निकलकर नीचे खुले मैदान की ओर भागे. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. टावर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई. 9वीं मंज़िल पर पेंट का काम चल रहा था. वहीं शॉर्ट सर्किट हुआ और एसी में धमाका हुआ. मुझे नहीं पता कि कोई घायल हुआ है या नहीं.
अन्य ख़बरें जानें-
‘ Living India News Conclave’: ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ‘ਨਵੀਂ ਸੋਚ ਨਾਲ ਨਵਾਂ ਪੰਜਾਬ’ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਹੋਕਾ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

