Floods Update:
फिरोजपुर का सीमांत गांव टेंडी वाला पूरी तरह पानी में डूब चुका है. टेंडी वाला के कई घर पानी में डूबे हैं और कई गिर चुके हैं. लोगों मे जरूरी चिजों की कमी की पूर्ती के लिए गुहार लगाई है. लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूट गया है. जिससे भारी नुकसान हुआ है. हालाकिं, बाढ़ पीड़ितों के लिए चारों तरफ से मदद आ रही है. इसी कड़ी में अभिनेता सलमान खान ने फिरोजपुर में दो नाव भिजवाई हैं. इसके अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी पानी का हाहाकार जारी है. ताजमहल तक यमुना का पानी पंहुच चुका है.
Punjab Floods: फिरोजपुर से लुधियाना तक तबाही ही तबाही-
फिरोजपुर का सीमांत गांव टेंडी वाला पूरी तरह पानी में डूबने से कई घर पानी में डूबे हैं और कई गिर चुके हैं. खाने पीने की सामग्री तक भी नहीं पहुंच पा रही है. लोग बीमार भी हैं लेकिन दवाइयां तक नहीं लोगों ने गुहार लगाई है कि उन्हें बचाया जाए. उनके घर टूट चुके हैं, दरिया ने पूरा गांव अपनी चपेट में ले लिया है.
लुधियाना में सतलुज दरिया का पानी महानगर के गांव ससराली इलाके में नुकसान पहुंचा रहा है. लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूट गया है. इससे सतलुज दरिया का पानी इलाके में घुसने लगा है. देर रात को गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट की गई और 15 गांवों के लोगों को अ लर्ट किया गया. लोगों से कहा गया कि बच्चों और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करें.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तक धुस्सी बांध का काफी हिस्सा पानी में बह चुका था. जिला प्रशासन ने ससराली इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया है. धुस्सी बांध को पक्का करने की कोशिश की जा रही थी. इसके अलावा 700 मीटर की दूरी पर प्रशासन ने एक और बांध बनाना शुरू किया था. रात को पानी धुस्सी बांध तोड़कर आगे बने बांध के नजदीक पहुंच गया है.
सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित गांवों को भेजी दो नावें-
अभिनेता सलमान खान ने फिरोजपुर बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए दो नाव भेजी हैं. आम आदमी पार्टी के जनरल सचिव दीपक बाली ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर हुसैनीवाला बार्डर के कई गांव सलमान गोद लेंगे. बाली शनिवार यहां के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे थे.
दिल्ली से यूपी तक पानी का कहर-
राजधानी दिल्ली में मॉनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, निगम बोध घाट, वासुदेव घाट, मयूर विहार और कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. स्वामीनारायण मंदिर (सिविल लाइंस) परिसर में 5 फीट तक पानी भर चुका है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी घुस गया है. आगरा में हालात और भी गंभीर हैं. यमुना का पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंच गया है. पीछे का पार्क पूरी तरह डूब चुका है.




