Today Weather Update:
मानसून का कहर जारी है. पहाड़ों में तो बारिश से फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की समस्या रूक नहीं रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, हरियाणा, युपी, के में बाढ़ की स्थिती सामान्य हो रही है. गुजरात और पंजाब में पानी का कहर जारी है. लोगों को अब बारिश के बाद गंदे पानी और मलवे से फैलने वाली बिमारी और बर्बाद फसल की चिंता सता रही है. आज कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में सड़कें खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है.
Delhi Weather: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और स्कूल की मार्कशीट जैसे सभी जरूरी प्रमाण पत्र यमुना में बहे-
दिल्ली में 2 सितंबर से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी का जलस्तर अब गिरने लगा है. हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा. दिल्ली में ओखला बैराज से हर घंटे में 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. जलस्तर कम होने से राहत तो जरूर मिली, लेकिन मुश्किलें कम नहीं हुई. पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ की वजह से सब कुछ खो दिया है. जरूरी कागजात जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और स्कूल की मार्कशीट के साथ अन्य सभी जरूरी प्रमाण पत्र सब यमुना में बह गए. टेंट में कुछ लोगों को खाना मिलता है.
दिल्ली में सोमवार 8 सितंबर 2025 को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली NCR में 88 प्रतिशत बारिश की संभावना है. दिल्ली में 9-10 सितंबर 2025 को बारिश की कोई संभावना नहीं है.
Himachal UK Weather: कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट-
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 8 सितंबर 2025 को उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में भी 8 सितंबर 2025 को शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मनाली, मंडी और कांगड़ा में हल्की बारिश की चेतावनी दी है.
हिमाचल प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे समेत 824 सड़कें अभी भी बंद हैं. इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं. मनाली-लेह हाईवे 13 दिन के बाद अटल टनल से होकर बहाल कर दिया है.
UP & Bihar Weather: यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर 2025 को भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश की संभावना है. नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में 9 सितंबर 2025 से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. खासतौर पर कटिहार, पूर्णिया, सिवान, वैशाली और समस्तीपुर में लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं. राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है. बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है. गंगा, यमुना और अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. सोमवार को यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है.
बिहार में मौसम विभाग ने सोमवार को पटना, किशनगंज और शेखपुरा समेत राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार हैं. 8-10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है.
Haryana Weather: हल्कि बारिश के असार-
हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश की आशंका है. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में अधिकतर एरिया में बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में बूंदाबांदी के आसार हैं.
Gugrat Weather: जिले में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी-
गुजरात के बनासकांठा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही थमने की नाम नहीं ले रही हैं. मौसम विभाग ने 8 सितंबर 2025 को जिले में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है. सुइगाम में पिछले 24 घंटों में 16.5 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते नडाबेट का रेगिस्तानी इलाका समुद्र में तब्दील हो गया है. जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूल, कॉलेज, और आंगनवाड़ी केंद्रों को 8 सितंबर को बंद करने के निर्देश दिए हैं.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



