Khanna: विदेश से रंगदारी वसूलने वाले गैंग के 5 सदस्य, विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार, गैंग का सरगना सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगुनप्रीत होने की आशंका

Khanna: खन्ना पुलिस ने विदेश से रंगदारी वसूलने वाले एक गैंग के 5 सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग का सरगना…

Khanna: विदेश से रंगदारी वसूलने वाले गैंग के 5 सदस्य, विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार, गैंग का सरगना सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगुनप्रीत होने की आशंका

Khanna:

खन्ना पुलिस ने विदेश से रंगदारी वसूलने वाले एक गैंग के 5 सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग का सरगना सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगुनप्रीत बताया जा रहा है। इस गैंग ने पायल के एक कारोबारी को फोन करके रंगदारी के लिए धमकाया था। इस गैंग के 4 सदस्य पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। पुलिस ने विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पायल के DSP हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि इस गैंग ने पायल के एक एजेंट को धमकाया था और उसकी दुकान पर गोलियां भी चलाई थीं। पुलिस इस गैंग के 4 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। खन्ना पुलिस ने लुधियाना CIA स्टाफ की मदद से 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये हथियार उन्हें विदेश में बैठे उनके हैंडलर्स ने मुहैया कराए थे। इस गैंग का सरगना शगुनप्रीत बताया जा रहा है। इस गैंग ने इलाके के कुछ अन्य लोगों को भी धमकी भरे फोन किए थे। पुलिस शगुनप्रीत के लिए ‘लुकआउट नोटिस’ भी जारी कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Blackmailing: पानीपत का महेंद्र चावला ब्लैकमेलिंग-वसूली केस

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *