CM Maan Appointment President: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए मांगा समय, आप नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर कर सकते है बात 

CM Maan Appointment President: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने का मामले में, पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से…

CM Maan Appointment President: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए मांगा समय, आप नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर कर सकते है बात 

CM Maan Appointment President:

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने का मामले में, पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है. इस मुलाकात में भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे को लेकर अपना पक्ष रखेंगे और इस पूरे घटनाक्रम पर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग कर सकते हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से यह अनुरोध कर सकते हैं कि संबंधित राज्यसभा सदस्यों को बुलाकर उनका पक्ष सुना जाए और उसके बाद नियमों के तहत उचित फैसला लिया जाए. इसके साथ ही दल-बदल कानून के तहत इन सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठाई जा सकती है.

सियासी ड्रामा

सरकार का मानना है कि यह मामला लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक नैतिकता से जुड़ा हुआ है. पंजाब से पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों का एक साथ भाजपा में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए उनके राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगने को सियासी ड्रामा करार दिया. पार्टी प्रवक्ता और सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी है.

सीएम ने स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार संसद के दायरे में आता है, न कि राज्य सरकार के. इसके साथ ही उन्होंने दलबदल विरोधी कानून का हवाला देते हुए कहा कि इसमें दो-तिहाई से अधिक सदस्यों के दल बदलने की स्थिति को लेकर स्पष्ट प्रावधान हैं. चीमा ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने खुद शिरोमणि अकाली दल के तीन विधायकों में से एक को अपनी पार्टी में शामिल होने की अनुमति दी.

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो बोओगे, वही काटोगे. बादल ने आप पर भ्रष्टाचार, अवसरवाद और बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि आप सरकार ने अपने ही वालंटियर्स और पंजाब के लोगों की अनदेखी कर बाहरी और अमीर व्यक्तियों को तरजीह दी, जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है. बादल ने सवाल उठाया कि जब पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही विश्वासघात कर रही है, तो वफादारी और समर्पण की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

अन्य ख़बरें जानें-

Khanna: विदेश से रंगदारी वसूलने वाले गैंग के 5 सदस्य, विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *