Patiala Death: पटियाला में भाखड़ा नहर से 12 साल की बच्ची का शव बरामद, पुलिस जांच जारी

Patiala Body of 12-Year-Old Girl: पटियाला में नाभा रोड के पास भाखड़ा नहर से एक 12 साल की बच्ची का शव बरामद होने से इलाके…

Patiala Death: पटियाला में भाखड़ा नहर से 12 साल की बच्ची का शव बरामद, पुलिस जांच जारी

Patiala Body of 12-Year-Old Girl:

पटियाला में नाभा रोड के पास भाखड़ा नहर से एक 12 साल की बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह बच्ची पिछले तीन दिनों से लापता थी। मृतका की पहचान आनंद नगर की रहने वाली ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम गोताखोरों ने नहर से शव बरामद किया। गोताखोर क्लब के अध्यक्ष शंकर भारद्वाज ने बताया कि शव को नहर के किनारे से सुरक्षित रूप से बांधकर रखा गया था और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी।

शुक्रवार को बच्ची की पहचान होने के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया।
इस मामले में त्रिपुरी पुलिस स्टेशन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। परिवार वाले भी इस घटना को लेकर कई तरह के संदेह जता रहे हैं। हालांकि, मौत के असली कारण के बारे में स्पष्ट जानकारी पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

CM Maan Appointment President: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए मांगा समय

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *