DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत, 264 का पिछा करते पंजाब के श्रेयस अय्यर की धमाकेधार पारी जारी

Delhi Capitals vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत…

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत, 264 का पिछा करते पंजाब के श्रेयस अय्यर की धमाकेधार पारी जारी

Delhi Capitals vs Punjab Kings:

आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत हो रही है. पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में है. अब तक खेले गए 6 मैच में पंजाब ने 5 मैच जीते हैं, जबकि टीम का एक मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच में उसे जीत और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा.

पंजाब अपनी छठी जीत की तलाश में उतरी है, जबकि दिल्ली की निगाहें चौथी जीत पर हैं. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली की प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. मिचेल स्टार्क को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. दिल्ली ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए हैं. केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. पंजाब को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 265 रन बनाने होंगे.

श्रेयस अय्यर ने 26 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक लगा दिया. अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 24 गेंदों में 39 रनों की जरूरत है. विपराज निगम ने पंजाब किंग्स को चौथा झटका देते हुए नेहाल वढेरा को 25 रन के निजी स्कोर पर करुण नायर के हाथों कैच आउट करा दिया.

अन्य ख़बरें जानें-

MP Dharamvir Gandhi: आदमी पार्टी पंजाब में BJP की ‘B पार्टी’ के तौर पर 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *