Ferozepur Drug Arrest:
फिरोजपुर में पुलिस और बीएसएफ ने 38 हजार ड्रग मनी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ पाकिस्तान से ड्रोन मंगवाने वाले मोबाइल और 5 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। बताया जा रहा है कि, इन लोगों से मोबाइल फोन मिला जिसमें पाकिस्तान के नशा तस्कर से सोशल मीडिया से बात करते थे, इनसे आगे जांच की जा रही है।
बीएसएफ से मिली इंटेलिजेंस-
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बीएसएफ की इंटेलिजेंस को इनपुट मिली थी। कोई शकी गाड़ी घूम रही है जिसके बाद नाकाबंदी कर गाड़ी रोक कर तलाशी ली गई। तो इनसे 38 हजार ड्रग मनी और पाकिस्तान से ड्रोन मंगवाने वाले मोबाइल फोन और 5 ग्राम हेरोइन बारामद हुई है। इनके ऊपर पहले भी मुकदमे दर्ज है और इनसे आगे जांच की जा रही है।



