Faridabad Cyber Scam of 1.90 cr.:
फरीदाबाद शहर में साइबर अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग दंपती को झांसे में लेकर करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपयों की ठगी कर ली। घटना ( Faridabad Cyber Scam) के बाद पीड़ित दंपती ने साइबर थाना फरीदाबाद में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर पुलिस, ठगों ने खुद को सरकारी एजेंसी/बैंक/कानूनी अधिकारी बताकर बुजुर्ग दंपती से संपर्क किया। कॉल और मैसेज के जरिए उन्हें बताया गया कि उनके बैंक खाते या पहचान से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है। तुरंत कार्रवाई नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
1.90 करोड़ रुपये की ठगी-
डर और भ्रम की स्थिति में आकर दंपती ने ठगों के निर्देशों का पालन किया और अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दी। कुछ समय बाद जब दंपती को ठगी का अहसास हुआ, तब तक उनके खाते से करीब 1.90 करोड़ रुपये निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी और पुलिस से संपर्क किया। साइबर थाना पुलिस का योगेन्द्र सिंह कहना है कि बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है। साथ ही जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Faridabad Cyber Scam, जांच में जुटी पुलिस-
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठग किस राज्य या देश से इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आम लोगों, खासकर बुजुर्गों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज पर बैंक विवरण, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर ठग लगातार नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं और थोड़ी सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है।



