Sonipat: सोनीपत में खेतों से आपत्तिजनक स्थिती में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका से गांव में दहशत

Sonipat Woman Dead Body: सोनीपत (Sonipat) जिले के एक गांव में रविवार शाम को एक महिला का शव मिला। बताया जा रहा है कि महिला…

Sonipat: सोनीपत में खेतों से आपत्तिजनक स्थिती में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका से गांव में दहशत

Sonipat Woman Dead Body:

सोनीपत (Sonipat) जिले के एक गांव में रविवार शाम को एक महिला का शव मिला। बताया जा रहा है कि महिला पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। शव गांव के ही खेतों में नग्न अवस्था में मिला। जिसके कपड़े फटे हुए थे। परिजनों ने महिला के साथ गलत काम कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। हत्या के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

चारा लेने गई महिला देर शाम से थी लापता-

जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव गढ़ी बाला निवासी करीब 60 वर्षीय बिमला रविवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच पशुओं के लिए बरसीम का चारा लेने घर से निकली थी। इसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। महिला के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों व खेतों में उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और गांव के लोगों ने देर रात तक महिला को खेतों और आसपास के क्षेत्रों में खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पूरी रात महिला का कुछ पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

Sonipat सुबह खेतों में नग्न अवस्था में मिला शव-

सोमवार सुबह गांव के लोगों को गांव के ही खेतों में एक नग्न अवस्था में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान की और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान बिमला के रूप में हुई। मौके पर परिजनों ने बताया कि महिला के कपड़े फटे हुए थे और शव नग्न अवस्था में मिला है। परिजनों का कहना है कि इस तरह के हालात यह इशारा करते हैं कि महिला के साथ पहले गलत काम किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मूल रूप से गन्नौर क्षेत्र की रहने वाली थी महिला-

बताया गया है कि बिमला मूल रूप से गन्नौर के गांव पीपली खेड़ा की रहने वाली थी और उसकी शादी गांव गढ़ी बाला में हुई थी। महिला के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। महिला अपने पति के साथ गांव गढ़ी बाला में ही रहती थी। महिला की डेड बॉडी मिलने की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Faridabad Cyber Scam: फरीदाबाद में बुजुर्ग दंपती से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी, बैंक खाते से जुड़ी बताई समस्या, जांच में जुटी पुलिस

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *