CM Mann Ajnala Visit Today:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अजनाला के दौरे पर हैं। वहां वे अजनाला विधानसभा क्षेत्र के बिकारूर गांव में एक सरकारी डिग्री और वोकेशनल ट्रेनिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इस कॉलेज के खुलने से अजनाला सहित तीन सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों के युवाओं को सुविधा मिलेगी। इसमें उच्च शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के (CM Mann Ajnala Visit) अवसर मिलेंगे।
2022 में किया था वादा-
2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सरकारी कॉलेज बनाने का वादा किया था। यह आज पूरा हो रहा है। इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह कॉलेज अजनाला और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक तोहफ़ा है।
CM Mann Ajnala Visit,75 सालों से थी मांग-
धालीवाल ने कहा कि यह मांग लगभग 75 सालों से चल रही थी। जो आज पूरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद सीमावर्ती किसानों की ज़मीन का मुद्दा भी हल हो गया है। जो सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए एक और बड़ा तोहफ़ा है। सरकार का मानना है कि अच्छी शिक्षा से सीमावर्ती क्षेत्र के युवा प्रगति करेंगे और पंजाब के विकास में गर्व से भूमिका निभाएंगे।



