‘गैंगस्टरां ते वार’ का 94वां दिन: पंजाब पुलिस ने 602 स्थानों पर छापेमारी की; 288 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 24 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 94वें दिन पंजाब पुलिस ने आज…

ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 135ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 555 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 299 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,  ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ

चंडीगढ़, 24 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 94वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 602 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

आज 94वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 288 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,680 हो गई है।

इसके अलावा 87 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 92 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी साझा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 419वें दिन 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 992 ग्राम हेरोइन, 2564 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 23,150 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही सिर्फ 418 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,596 हो गई है।

नशा छुड़ाओ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया।

अन्य ख़बरें जानें-

Julana Murder: हत्या कर शव बेड के अंदर छुपाया, बदबू आने पर चला पता, परिवार ने दो साथियों पर हत्या का आरोप

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *