Julana Murder:
जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के अंदर से बदबू आई।जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो साथी रामकेश व मोहित देखे थे आखरी
अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। DSP ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि जुलाना थाना में सूचना मिली थी कि एक युवक जो 22 अप्रैल से लापता था। जिसकी सूचना उसके भाई सतबीर द्वारा जुलाना थाना में दी गई थी। उसके दो साथी रामकेश व मोहित आखरी बार उनके साथ दिखे थे।
दोनों दोस्त फरार
सतबीर ने आज अपने भाई चांद की मोहित के घर पर जाकर तलाश की तो उसने देखा कि उसके घर पर जो बैड रखा हुआ है, उसमें से काफी बदबू आ रही थी। मोहित और रामकेश वहां से गायब थे। जब बैड को खोलकर सतबीर ने देखा तो बैड में उसके भाई की गली सड़ी लाश मिली, इस पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या का कारण इनका आपसी झगड़ा बताया गया है, परिवार द्वारा गांव के दो युवक रामकेश और मोहित पर शक जाहिर किया गया है। इनका आपस में किस कारण झगड़ा हुआ है, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चल पाएगा, उन्होंने बताया की डेड बॉडी दो दिन पुरानी है। मृतक की बॉडी मोहित के घर पर पाई गई है, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Operation Lotus in Punjab: ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



