CJI Suryakant: हिसार-हांसी सीजेआई सूर्यकांत ने किया एसडीजेम कोर्ट का उद्घाटन, दो दिनों के दौरे पर है सीजेआई

  CJI Suryakant at Haryana: हरियाणा के हिसार-हांसी जिले में शनिवार को सीजेआई सूर्यकांत (CJI Suryakant) चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. पहले ने बरवाला में…

 

CJI Suryakant at Haryana:

हरियाणा के हिसार-हांसी जिले में शनिवार को सीजेआई सूर्यकांत (CJI Suryakant) चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. पहले ने बरवाला में एसडीजेम कोर्ट का उद्घाटन किया. बाद में नारनौंद में एसडीजेएम कोर्ट का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब एक बजे सीजेआई अपने पैतृक गांव पेटवाड़ में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में पहुंचेंगे. दोपहर बाद सीजेआई हिसार में राजकीय पीजी कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

CJI Suryakant- दो दिन के दौरे पर सीजेआई-

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि अपराध के बदलते तरीकों और वैश्विक स्तर पर उभरती नई चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिवक्ताओं को खुद को ग्लोबल लीडर के रूप में तैयार करना होगा. अधिवक्ता ई-लाइब्रेरी, डिजिटल संसाधनों और आधुनिक तकनीक से लैस होंगे तो न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि न्याय देने की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बनेगी. शुक्रवार को हिसार और हांसी बार एसोसिएशन की ओर से अपने सम्मान में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे. नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ के रहने वाले जस्टिस सूर्यकांत सीजेआई बनने के बाद दो दिवसीय दौरे पर पहली बार हिसार आए हैं.

अन्य खबरें जानें-

Shimla House Cracks: शिमला में टनल निर्माण से घरों में दरारें, ठंड़ी रातों को 15 परिवार सड़क पर

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *