ISRO Chandrayaan 3 Launch Updates: आज भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च हो गया है.इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया. चंद्रयान-3 मिशन सबसे अलग और खास है क्योंकि अब तक जितने भी देशों ने अपने यान चंद्रमा पर भेजे हैं उनकी लैंडिग उत्तरी ध्रुव पर हुई है जबकि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला यान होगा. चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में किए गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है. इस मिशन में लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा, जिसके जरिए जानकारी जुटाई जाएगी.
चंद्रयान-3 क्यों जरूरी?
बता दें कि इसरो का चंद्रयान-3 मिशन चांद के अज्ञात स्थलों की जानकारी देगा. रासायनिक तत्व और पानी-मिट्टी की खोज करेगा. इसके अलावा चंद्रयान-3 चांद पर बहुमूल्य धातु का पता लगाएगा. चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. रोवर को चंद्रमा की सतह पर चलाना लक्ष्य है. चंद्रमा पर मौजूद तत्वों का वैज्ञानिक परीक्षण चंद्रयान-3 करेगा.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्च पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है.यह हर भारतीय के सपानो और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाने के लिए उंची उड़ान है . इस महत्वपूर्ण उप्लबदि पर वैज्ञानिकों को बधाई. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ.
Chandrayaan-3 scripts a new chapter in India’s space odyssey. It soars high, elevating the dreams and ambitions of every Indian. This momentous achievement is a testament to our scientists’ relentless dedication. I salute their spirit and ingenuity! https://t.co/gko6fnOUaK
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023



