Punjab news:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 24 जुलाई से गुरबानी का प्रसारण शुरू करने जा रही है, और यह प्रसारण किसी इसके अलग चैनल नहीं बल्कि एक यूट्यूब चैनल चलेगी. जी हां शिरोमणि कमेटी एक यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है. शिरोमणि कमेटी ने शुक्रवार को इसके नाम की घोषणा भी कर दी है. यह जानकारी शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष वकील धामी द्वारा सांझा की गई है.धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी ने हमेशा से श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन किया है. गुरबानी प्रसारण के लिए अपना चैनल शुरू करने के लिए शिरोमणि समिति की पहली बैठक अप्रैल 2022 को हुई थी. 16 जून 2022 को श्री अकाल तख्त साहिब को भी सूचित किया गया कि हम चैनल शुरू करने जा रहे हैं.इसके बाद कई बैठकें हुईं और हर बैठक की सूचना श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी गई. पिछली बैठक हाल ही में हुई थी. आज की बैठक में सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया है.
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टेंडर बुलाए गए थे
शिरोमणि कमेटी द्वारा गठित उप समिति ने चैनल पर गुरबानी के प्रसारण के लिए टेंडर मांगे थे.जिसमें तीन कंपनियों के आवेदन आए थे.यह टेंडर दिल्ली की कंपनी की मंजूरी से दिया गया है.वे शिरोमणि कमेटी को चैनल के लिए चार कैमरे भी मुहैया कराएंगे और मेन पावर भी मुहैया करवाई जाएगी.
इसी के साथ ही शिरोमणि कमेटी ने अपना सैटेलाइट चैनल भी शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है. शिरोमणि कमेटी जल्द ही इसका लाइसेंस लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू करेगी.इसका ईमेल प्रसारण मंत्री को भेज दिया गया है और आज इसके लिए पत्र भी लिखा जाएगा.
चैनल पर एसजीपीसी का लोगो इस्तेमाल किया जाएगा
एसजीपीसी ने कहा कि इस चैनल को लॉन्च करने के बाद इसमें सिर्फ एसजीपीसी का लोगो ही इस्तेमाल किया जाएगा. इस लोगो के नीचे अंग्रेजी में एसजीपीसी लिखा होगा ताकि देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं को भी पता चल सके कि श्री हरमंदिर साहिब से प्रसारित होने वाला यह हमारा अपना चैनल है. धामी ने कहा कि इस चैनल के सभी अधिकार शिरोमणि कमेटी अपने पास रखेगी.



