Chandigarh:
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी 202टेलीफोनिक सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 60 वर्ष आयु का एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में सेक्टर-29 पार्क के पास मिला था, जिसे अस्पताल लाया गया. उक्त व्यक्ति को GMCH-32 में भर्ती किया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में DDR नंबर 42 दिनांक 19.02.2026, थाना इंडस्ट्रियल एरिया, यूटी चंडीगढ़ में दर्ज किया गया है.
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मृतक का हुलिया सार्वजनिक किया है.
मृतक का विवरण:
नाम: अज्ञात
धर्म: हिंदू
आयु: लगभग 60 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट 11 इंच
रंग (कॉम्प्लेक्शन): भूरा/सांवला
कपड़े: सफेद पैंट और सफेद स्वेटशर्ट
बालों का रंग: सफेद
अन्य पहचान: चेहरे पर सफेद दाढ़ी, सिर पर सामान्य बाल
पुलिस ने मृतक की तस्वीर सिटी चैनलों पर प्रसारित करने का अनुरोध किया है, ताकि उसके परिजनों या परिचितों तक सूचना पहुंच सके और उसकी पहचान हो सके.
यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह थाना इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकता है.



