Ludhiana Child Accident: लुधियाना में साइकिल से ट्यूशन जा रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार एक्टिवा ने मारी जोकदार टक्कर, वीडियो वायरल

Ludhiana Child Accident: लुधियाना के जमालपुर 33 फुटा रोड स्थित नंदी डेयरी के नजदीक शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने साइकल सवार बच्चे…

Ludhiana Child Accident: लुधियाना में साइकिल से ट्यूशन जा रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार एक्टिवा ने मारी जोकदार टक्कर, वीडियो वायरल

Ludhiana Child Accident:

लुधियाना के जमालपुर 33 फुटा रोड स्थित नंदी डेयरी के नजदीक शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने साइकल सवार बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कुटी एक नाबालिग चला रहा था। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बच्चा कई फुट ऊपर उछलकर जमीन पर जा गिरा। हादसे में स्कूटी चालक (Ludhiana Child Accident) भी जख्मी हुआ। लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।

नाबालिग ने ओवरस्पीड स्कूटी से मारी टक्कर-

सूचना के बाद चौकी मुंडिया की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा अपने साइकिल पर जा रहा है। फिर वो एकदम से सड़क की दूसरी तरफ साइकिल मोड़ लेता है। इस दौरान सामने से एक नाबालिग ओवरस्पीड स्कूटी चलाकर आ रहा होता है, जोकि सीधा साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार देता है। टक्कर होते ही बच्चा पांच से छह फुट ऊपर उछलता है और धड़ाम से जमीन पर आकर गिर जाता है। बताया जा रहा है कि बच्चा ट्यूशन को जा रहा था।

बच्चे की हालत गंभीर-

एक महिला बच्चे को लोगों की मदद से उठाकर सड़क के साइड पर ले जाती है। वहीं स्कूटी सवार भी स्कूटी से गिर जाता है और उसे भी काफी चोटें आती हैं। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। यहां साइकिल सवार बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में बच्चे के परिजनों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने खुलकर बात न करते हुए कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन सूत्र बताते हैं कि स्कूटी सवार बच्चा किसी ज्वैलर्स का बेटा है। फिलहाल पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Karnal Murder: करनाल में युवक की चार युवकों ने चाकु से गोदकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *