UP Youth Sucide in Mansa:
मानसा में जैन स्कूल के पास में शुक्रवार रात को एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मानसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान 34 साल के राहुल राज के रूप में हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
मानसा थाना सिटी वन के इंचार्ज सुखजीत सिंह ने बताया कि मृतक राहुल राज गाजियाबाद का रहने वाला था। पिछले दो साल से मानसा के गांव खोखर खुर्द में वेटल एनर्जी लिमिटेड प्लांट में काम कर रहा था। राहुल की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। मृतक राहुल राज मानसा में जैन स्कूल वाली गली में किराए के मकान में अकेला रहता था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक, राहुल राज पिछले चार-पांच दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने मृतक राहुल राज के भाई शत्रुघ्न के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Karnal Murder: करनाल में युवक की चार युवकों ने चाकु से



